कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Madarsa ishaatul Islam: कस्बे के पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित मदरसा इशाअतुल इस्लाम में सर्वोदय जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का परिचय दिया। इस दौरान कुल 27 लोगों ने अपना हीमोग्लोबिन(एचबी) चेक कराया, जिनमें से 21 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान कार्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। Kairana News
रक्त संग्रह का कार्य सर्वोदय ब्लड बैंक शामली की टीम द्वारा किया गया, जिसमें सुपरवाइजर नूतन पांडेय, टेक्नीशियन राशिद और आकाश शामिल रहे। टीम ने व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता साबिर अली ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदाता ही किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। Kairana News
यह भी पढ़ें:– हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पिस्तौल व कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार















