आईएसआई से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, पुर्तगाल-जर्मनी कनेक्शन मिले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Blast Case: पंजाब में चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले का खुलासा हो गया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 1 अप्रैल को हुए इस हमले की पूरी साजिश का पदार्फाश कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक ग्रेनेड, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, इस हमले के मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। Chandigarh News
डीजीपी ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ था। इस नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स चला रहे थे, जिनकी लोकेशन पुर्तगाल और जर्मनी में बताई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ कि पुर्तगाल में बैठे बलजोत सिंह उर्फ जोत के निर्देश पर हमले की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को हैंड ग्रेनेड और हथियारों की खेप पहुंचाई गई थी, जिसे कई लोगों के जरिए आगे बढ़ाकर हमले को अंजाम देने वालों तक पहुंचाया गया। Chandigarh News
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि करक की पंजाब में अफरातफरी फैलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पिस्तौल व कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार















