हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नाबालिग को बह...

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विगत 09 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया था। बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को इंतज़ार निवासी ग्राम अकबरपुर सुनहेटी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहीं, एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को किशोरी को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानपुरा हलके में तैनात एसआई अनिरुद्ध कुमार व हेड कांस्टेबल ने प्रमेश कुमार ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक इंतज़ार को कैराना-इस्सापुर खुरगान मार्ग पर स्थित काठा नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को बरामद करके कोर्ट में बयान कराने के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– बिजली विभाग की लापरवाही से जला घरेलू मीटर, महिला ने लगाई न्याय की गुहार