हमसे जुड़े

Follow us

29.4 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश सरसा ब्लॉक से...

    सरसा ब्लॉक सेवादारों ने 15 जरूरतमंद परिवारों की ऐसे की मदद

    Sirsa News
    सरसा ब्लॉक सेवादारों ने 15 जरूरतमंद परिवारों की ऐसे की मदद

    दिया एक माह का राशन, साध-संगत से 175 मानवता भलाई कार्यों में जुड़ने का किया आह्वान

    Welfare Work: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सरसा की ओर से शहर के जोन-6 में जगदीश इन्सां के आवास पर ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सरसा ब्लॉक की ओर से किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने नाम-प्रथा और खुशियों से जुड़े भजन-शब्द प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। नामचर्चा के उपरांत फूड बैंक मुहिम के तहत निशांत इन्सां पुत्र जगदीश इन्सां ने अपनी माता के जन्मदिन की खुशी में 15 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया। इस सेवा कार्य की साध-संगत ने सराहना की। Sirsa News

    ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने साध-संगत को 175 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पशुओं के लिए हरा चारा और पानी तथा पक्षियों के लिए चोगा-पानी की व्यवस्था करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न जोनों की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News