प्ले वे स्कूल में होता है बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक, रचनात्मक, भाषा, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास: मनीषा रानी
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को गांव रता थेह में स्कूल रेडिनेस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें की गांव रता थेह के सरपंच मूर्ति कौर द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया। मेले में आए अभिभावकों को अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्ले स्कूल में भेजने बारे कहा गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि हमारे प्ले स्कूल में बच्चे के सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान दिया जाता हैं, हम बच्चों को पोषण के साथ साथ खेल खेल में शिक्षा भी देते हैं। Jakhal News
हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करती हैं। सरपंच मूर्ति कौर द्वारा गांव के लोगों को मुनियादी के माध्यम से अपने बच्चों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन महिला एवं बाल विकास विभाग के प्ले स्कूल एवं आंगनवाड़ी में करवाने हेतु कहा गया। सुपरवाइजर मनीषा रानी द्वारा सभी को बताया गया कि हमारे प्ले स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र में 3 से 6 साल के बच्चों को प्री स्कूल शिक्षा दी जाती हैं। उनके सर्वांगीण विकास की और ध्यान दिया जाता हैं।
जैसे कि शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, रचनात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास हेतु केंद्रों में विकास के कॉर्नर बनाए जाते हैं। एवं साथ ही समय समय पर एक वर्ष में 3 बार प्ले स्कूल असेसमेंट भी की जाती हैं। जिसमें की बच्चे ने कितना विकास किया है उस बारे उनके माता पिता को बताया जाता हैं। अतः महिला एवं बाल विकास विभाग अपने प्ले स्कूल में सभी को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु आमंत्रित करता हैं। साथ ही रता थेह गांव की आंगनवाड़ी वर्कर संदीप, मंजीत, सुपिंदर भी मेले में उपस्थित रही। Jakhal News















