हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तिगरी गंगा धा...

    तिगरी गंगा धाम में रिंग बांध स्पर निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकास कार्यों का निरीक्षण

    Amroha News
    Amroha News: तिगरी गंगा धाम में रिंग बांध स्पर निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकास कार्यों का निरीक्षण

    मरोहा/गजरौला (सच कहूँ/कपिल कुमार)। Gajraula News: जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिगरी धाम में भाजपा विधायक राजीव तरारा ने मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर रिंग बांध स्पर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने मां गंगा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। Amroha News

    कार्यक्रम के बाद गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों और चैनलाइजेशन कार्यों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।विधायक राजीव तरारा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    इस अवसर पर सतवीर सिंह, जगत सिंह सैनी, सतपाल पाल, मनजीत सिंह, सुशील सिद्धू, पवन गिल, निहार त्यागी, सौरभ, अमित त्यागी, मुनवा, पंडित जी, सर्वेश, गौरव, मनोज कश्यप, ओमपाल केवट, अंकित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Amroha News

    यह भी पढ़ें:– अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार