हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश Bathinda News...

    Bathinda News: बठिंडा सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला  

    Bathinda News
    Bathinda News: गांव और आसपास के इलाकों में नशे के कारण कई लोगों की मौत होने की पुलिस को शिकायत की गई थी।

    नशे से मौतों पर कार्रवाई न होने की शिकायत पर सीएम मान का फैसला

    • नशे के खिलाफ कार्रवाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मान

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के सदर पुलिस स्टेशन (Bathinda Sadar Police Station) कोटशमीर के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। यह कदम गुलाबगढ़ गांव के सरपंच लाखा सिंह की शिकायत पर उठाया गया। सरपंच ने बताया कि उनके गांव और आसपास के इलाकों में नशे के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नशे का कारोबार लगातार जारी है, लेकिन पुलिस स्टेशन को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने बलवंत गार्गी आॅडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने आदेश दिया कि सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती की जाए। मान ने सख्त लहजे में कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तुरंत कदम उठाए जाएं। Bathinda News

    डीआईजी को सौंपा कार्रवाई का जिम्मा | Bathinda News

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह को कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला मानसा कर दिया गया है। नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और जांच भी कराई जाएगी कि समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि उनकी रेंज में बठिंडा और मानसा दोनों जिले आते हैं, इसलिए कर्मचारियों को मानसा भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें:– New PRTC Bus: पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई बसें