हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश ऐलनाबाद में ब...

    ऐलनाबाद में बाइक सवार दो हमलावरों ने की फायरिंग, मुनीम के पैर में लगी गोली

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    बाइक सवार दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी बंद होने से सुराग नहीं

    ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र में मंगलवार रात फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें धर्मकांटे पर काम कर रहे एक मुनीम के पैर में गोली लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद के गांव कोटली और मूसली के बीच स्थित एक धर्मकांटे पर मौजूखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह मुनीम के तौर पर कार्यरत था। Sirsa News

    मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आते ही बिना कोई मौका दिए सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी। गोली उसके घुटने में लगी। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मूसली की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ऐलनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिससे आरोपियों की पहचान में दिक्कत आ रही है।

    ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि मूसली के पास धर्मकांटे पर फायरिंग की सूचना मिली थी। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसकी हालत स्थिर है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। Sirsa News