हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home खेल शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमिटी की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर

    Meerut News
    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमिटी की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर

    मेरठ (रकम सिंह)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमिटी के तत्वावधान में मेरठ जनपद की खेल प्रतियोगिताओं हेतु चयन परीक्षण 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे मिनी चौधरी चरण सिंह स्टेडियम राहवती (मेरठ) में आयोजित किए जाएंगे। इन परीक्षणों में चयनित खिलाड़ी आगे चलकर सिरसा स्थित खेल ग्राम स्टेडियम में आयोजित अंतिम प्रतियोगिता में पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (एमएसजी) के समक्ष अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त करेंगे। Meerut News

    आयोजकों के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में मेरठ जिले के सभी ब्लाकों के किड्स/टीन ऐज वारियर व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति के सदस्य विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे। प्रमुख प्रतियोगिताओं में रिले रेस, एक टांग की दौड़, 800 मीटर दौड़, गुलस्टिक, बास्केटबॉल, जैवलिन थ्रो तथा अंधा-झोटा जैसे खेल शामिल किए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

    आयोजन से जुड़े सेवादारों ने बताया कि इस प्रकार की खेल गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक सुदृढ़ता को प्रोत्साहित करना है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए मेरठ के सच्चे नम्र सेवादार डॉ. सत्येंद्र मवाना से मोबाइल नंबर 9759169724 पर संपर्क कर सकते हैं। Meerut News