गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Road Accident: यहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार टोयोटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर वह कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि टोयोटा कार को लेकर ड्राइवर दिल्ली से गुरुग्राम आ रहा था। कार की गति भी तेज थी। जैसे ही कार चालक कार लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-104 के पास एक मोड़ के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से जा टकराई। कार की डिवाइडर से टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसके आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। राह चलते लोगों ने घायल ड्राइवर को कड़ी मशक्कत से गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। Gurugram Road Accident
यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भिवानी-महम रोड पर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में निर्माण ध्वस्त















