Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। 13 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में वांछित मुख्य सप्लायर को नोहर के नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसी साल एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर मुकेश कुमार (32) पुत्र सुरजभान गुर्जर निवासी कुकड़ांवाली पीएस सदर फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। Hanumangarh News
उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल 2026 को नोहर थाना के उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह ने मय टीम आरोपी नरेश कुमार (35) पुत्र भीमसिंह जाट निवासी कुम्हारिया पीएस नाथूसरी चौपटा, सिरसा, हरियाणा को 13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में नोहर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक रामलाल, कांस्टेबल कोर सिंह, सुभाष और राजकुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुभाष की विशेष भूमिका रही।
3.40 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार | Hanumangarh News
हनुमानगढ़। जिले में मादक पदार्थांे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक पुलिस थाना नोहर ने 3.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तस्करी मामले में वांछित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर मनोज कुमार (32) पुत्र आत्माराम स्वामी निवासी वार्ड नंबर 13, कणाउ कॉलोनी, कस्बा नोहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है। गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2026 को फेफाना पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार ने मय टीम गश्त व नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल सवार आरोपी संजय कुमार (33) पुत्र भजनलाल निवासी फेफाना को 3.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हनुमानाराम प्रसाद, कांस्टेबल सुभाष व राजकुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजकुमार की विशेष भूमिका रही।
तीन ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार | Hanumangarh News
हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गोलूवाला थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई लालबहादुर चन्द्र मय जाप्ता गश्त पर थे। गश्त के दौरान एनएच-62 पर सिंहपुरा की ओर बंद बालाजी ईंट उद्योग के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक सिंह (24) पुत्र जसविंद्र निवासी सिंहपुरा खूनीचक पीएस गोलूवाला बताया। तलाशी लेने पर उसके पायजामे की जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन में 3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को सील कर जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन दो दिन पहले सुनील कुमार कलवानिया पुत्र सुभाष बिश्नोई निवासी 83 एलएनपी, जोड़कियां से स्वयं के सेवन के लिए खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सदर थाना हनुमानगढ़ अधीन आने वाली डबलीराठान चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक हरबंश लाल को सौंपी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई लाल बहादुर चन्द्र, कांस्टेबल विक्रमजीत, देवेन्द्र सिंह, युधिष्टर व संजय शामिल रहे। Hanumangarh News















