सेवादारों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पहुंचाया घर
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। कहते हैं कि निस्वार्थ सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक बार फिर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाकर ‘इंसानियत मुहिम’ को मील का पत्थर साबित किया है। बीती 7 अप्रैल को समाजसेवी राज किंगरा को संगरिया रेलवे स्टेशन के पास एक 30 वर्षीय युवक बुरी हालत में मिला। राज किंगरा ने तुरंत सेवादार महेश गोयल इन्सां से संपर्क किया, जिसके बाद उसे ‘मानवता भलाई केंद्र’ लाया गया। Sangaria News
पुलिस को सूचित करने के बाद सेवादारों ने युवक की सेवा शुरू की। जब उसकी स्थिति में सुधार हुआ, तो उसने अपनी पहचान तिलक राज (पुत्र अतर सिंह), निवासी हसनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। सेवादार रामफल इन्सां ने उत्तर प्रदेश के स्थानीय सेवादारों के नेटवर्क का सहारा लिया और महज 48 घंटों में तिलक राज के भाई नेपाल से संपर्क साध लिया। परिजनों ने बताया कि तिलक राज मानसिक विक्षिप्त होने के कारण एक सप्ताह से लापता था और वे उसे ढूंढ-ढूंढ कर थक चुके थे। इस दौरान युवक के परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का आभार जताया है।
खुशी-खुशी हुई घर वापसी | Sangaria News
परिजनों की सहमति और तिलक राज की बेहतर स्थिति को देखते हुए सेवादारों ने उसे रवाना किया। रास्ते के खर्च, भोजन और नए कपड़ों के साथ तिलक राज को उसके गांव के लिए विदा किया गया। सड़कों पर भटक रहा एक जीवन अब अपनों के बीच सुरक्षित है। इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लाल चंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार रामफल इन्सां पवन इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, विनोद हाड़ा इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, बनारसी इन्सां, समाजसेवी राज किंगरा, ओम प्रकाश करवा आदि ने सहयोग किया। Sangaria News















