हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र टॉप-10 में छाए, लक्ष्य गोदारा ने किया यूनिवर्सिटी टॉप

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की हालिया मेरिट सूची में टॉप-10 में शानदार जगह बनाई है। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी और गर्व का माहौल है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद से विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। एमएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर में दिव्यांश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। Sirsa News

    मास कम्युनिकेशन के परिणाम में भी शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का दबदबा

    वहीं तृतीय सेमेस्टर में आकाश सोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा संजीव कुमार ने तीसरा, अंकुश ने चौथा, अंकुश ने पांचवां, पंकज ने सातवां और सुमित कुमार ने नौवां स्थान लेकर टॉप-10 में जगह बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में लक्ष्य गोदारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिंस ने तीसरा, संजय बंजारा ने छठा, प्रदीप पुरी ने सातवां, अंकित ने 8वां और दलवीर ने दसवां स्थाल लेकर टॉप-10 में शामिल रहे।

    विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत से हासिल की है सफलता: डॉ. दिलावर

    कॉलेज प्रशासन और स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि आनंद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल और अमित कुमार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत से यह सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। Sirsa News