हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    ‘आधी रोटी खाएंगे, विद्यालय अवश्य जाएंगे’

    Kairana News
    Kairana News: 'आधी रोटी खाएंगे, विद्यालय अवश्य जाएंगे'

    गांव जगनपुर में संविलियन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने एवं विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संविलियन विद्यालय जगनपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि एआरपी पूजा चौधरी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। छात्र-छात्राएं अपने हाथों में शिक्षा के प्रति जागरूक करते स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर आदि थामे हुए थे। Kairana News

    उन्होंने ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ जैसे प्रेरक नारों के साथ ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं, प्रधानाध्यापक और विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें सरकारी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं, जैसे निःशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तकें और गुणवत्तापूर्ण भोजन के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने 06 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें। एआरपी पूजा चौधरी ने भी विद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सुबोध, इदरीश, विजय, प्रवीण, मीनाक्षी, सरिता, कुलदीप आदि उपस्थित रहे। Kairana News