कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक का आयोजन कस्बे के मुख्य मार्ग पर गोल मार्किट में स्थित कार्यालय पर किया गया, जिसमें संगठन के कलमवीरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों, सम्मान एवं उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने पत्रकारों के अधिकारों और उनके सम्मान को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता में बेहतर कार्य करने को लेकर भी सुझाव दिए गए। Kairana News
बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एम. इकबाल हसन की अध्यक्षता में हुआ, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान, अंसार सिद्दकी व मेहरबान अली कैरानवी के मार्गदर्शन में हुआ।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान की सास पुष्पा देवी एवं बहन अनीता देवी के देहावसान पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अहसान सैफी, स्वदेश पंवार, वाजिद अली, अल्ताफ चौधरी, पुनीत गोयल, देवराज चौहान, महताब मंसूरी आदि पत्रकार मौजूद रहे। वहीं, बैठक के अंत में संगठन के संरक्षक महराब चौधरी ने सभी कलमवीरों का आभार व्यक्त किया। Kairana News
यह भी पढ़ें:– सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित















