प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर (Kanwar Pal Gujjar) के सुपुत्र भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही सादगी के साथ मनाया भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने जन्मदिन पर सर्वप्रथम उन्होंने उठकर सुबह उठकर अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया, उसके बाद स्नान करने के पश्चात मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भगवान के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उसके बाद गाय माता को अपने हाथों से भोजन खिलाया। सुबह से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के जगाधरी स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया था, हर कोई अपने युवा नेता निश्चल चौधरी को गले लगा कर व फूल भेंटकर बधाई दे रहा था। Pratap Nagar News
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम नियर सुमन बहमनी, चेयरमैन विपुल गर्ग,चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा नेता मुदित बंसल प्रतापनगर, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ,वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा,प्रेस कल्ब प्रधान लक्की प्रधान, लोकेश, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, कृष्ण खदरी, गौरव गोयल, अमित चौधरी, प्रियंक शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयरमैन रुपींदर सिंह, चेयरमैन नवीन भसीन सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने मिलकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निश्चल चौधरी को बधाई दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वह पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। Pratap Nagar News
यह भी पढ़ें:– क्षतिग्रस्त पुलिया को भूल गया तहसील व पालिका प्रशासन, राहगीर हलकान















