कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक सप्ताह पूर्व हरियाणा के छाजपुर के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी विकल(36) पिछले करीब डेढ़ साल से परिवार समेत शामली के ब्लॉक रोड पर स्थित छाज मोहल्ले में रह रहा था। विगत शनिवार को वह किसी काम के लिए बाइक से पानीपत गया था। बताया गया है कि वापिस लौटते वक्त युवक विकल की बाइक पानीपत के गांव छाजपुर में भैंसा-बुग्गी से टकरा गई, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। Kairana News
घायल अवस्था में युवक को उपचार हेतु शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पानीपत के लिए रेफर कर दिया। बाद में हालत में सुधार न होता देख परिजन युवक को चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। परन्तु शनिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक विकल दो छोटी-छोटी मासूम बच्चियों का पिता बताया गया है, जिसमें एक बच्ची की आयु पांच वर्ष तथा दूसरी की छह माह बताई गई है। हादसे में हुई युवक की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Kairana News















