चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य की शिक्षा क्रांति अब जमीनी स्तर पर परिणाम दे रही है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की मेरिट सूची में पहले 20 स्थानों में से 19 स्थान बेटियों ने हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर इन मेधावी छात्राओं का सम्मान किया और घोषणा की कि शीर्ष 20 विद्यार्थियों को बिना किसी प्रवेश परीक्षा के स्कूल आॅफ एमिनेंस में सीधा दाखिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 50-50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विनम्र बने रहने, कड़ी मेहनत करने और सही रोल मॉडल चुनने की अपील की। मान ने कहा कि बदले हुए सरकारी स्कूल अब शिक्षा में राष्ट्रीय मानक के रूप में उभर रहे हैं। Chandigarh News
मान ने बताया कि इस वर्ष का पहला स्थान एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की बेटी ने प्राप्त किया है, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: टाइल्स की दुकान के मालिक और एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की बेटियों ने हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम स्पष्ट रूप से दशार्ते हैं कि आम परिवारों के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पहली बार लड़कियों ने शीर्ष 20 में से 19 स्थान प्राप्त किए हैं। केवल एक लड़का 20वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बेटियों के दृढ़ इरादे और मेहनत का प्रमाण है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, कोहराम















