शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने निभाया मानवता का फर्ज
Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने “इंसानियत” मुहिम के तहत एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। संगरिया ब्लॉक के सेवादारों ने डबवाली रोड पर बदहाली की हालत में घूम रहे एक लगभग 30 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की सुध लेकर न केवल उसका हुलिया बदला, बल्कि उसे नया जीवन देने की कोशिश भी शुरू कर दी है। Sangaria News
जानकारी के अनुसार, सेवादार जगतार सिंह इन्सां ने इस युवक को देखा तो वह मैले-कुचैले और बदबूदार कपड़ों में घूम रहा था और सिर के बाल जटाओं में बदल चुके थे। वह भूख-प्यास से व्याकुल था और महीनों से नहाया हुआ प्रतीत नहीं हो रहा था। सूचना मिलने पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बाद उसे मानवता भलाई केंद्र संगरिया लेकर आए। केंद्र में सेवादारों ने युवक की सार-संभाल कर उसे साफ-सुथरे कपड़े पहनाए। सेवा सुश्रुषा के बाद युवक का हुलिया पूरी तरह बदल गया। प्राथमिक देखभाल के बाद युवक ने अपना नाम मांजू और पिता का नाम सुरेश बताया है। उसने खुद को आंध्र प्रदेश का निवासी बताया है और वह अंग्रेजी भाषा समझ रहा है।
सैकड़ों विक्षिप्तोंं को मिला चुके हैं उनके परिवार से | Sangaria News
सेवादार महेश इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से संगरिया ब्लॉक अब तक सैकड़ों ऐसे गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त महिला-पुरुषों और बच्चों का इलाज करवाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलवा चुका है। फिलहाल सेवादार सोशल मीडिया और पुलिस प्रशासन के सहयोग से मांजू के परिजनों की तलाश कर रहे हैं। जब तक उसके परिवार का पता नहीं चल जाता, तब तक वह मानवता भलाई केंद्र में सेवादारों की देखरेख में सुरक्षित रहेगा।
इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार लवली गर्ग इन्सां, संदीप बाघला इन्सां, विनोद हांडा इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा । स्थानीय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने इस युवक के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आमजन से अपील की है और कहा कि इस बारे यदि किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो तो 9413714295 व 9413514414,8005630276 पर कॉल करें। Sangaria News















