हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव निनान मे...

    गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक

    Bhiwani News
    Bhiwani News: गांव निनान में रेडीनेस मेले में मौजूद महिलाएं।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुपरवाइजर काफी एवं एमपीएचडब्ल्यू शमशेर ने किया जबकि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज व सहायिका ललिता की विशेष भूमिका रही। मेले में गांव के अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Bhiwani News

    इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों को खेल-आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। मेले के दौरान अभिभावकों को प्ले स्कूल/आंगनवाड़ी की सुविधाओं, शिक्षा पद्धति तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यकर्ता सरोज ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी,प्ले स्कूल भेजें और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Blood Pressure: ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभकारी है शीतकारी प्राणायाम