कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के पानीपत बाईपास पर स्थित अंडरपास के नीचे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता शहजाद निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक















