मौलाना साजिद रशीदी की गरिमामयी मौजूदगी रही खास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: वरिष्ठ पत्रकार अज़मतुल्ला खान के भाई मौलाना अज़ीम खान मिफ्ताही के वलीमे की भव्य दावत का आयोजन कस्बे के पानीपत रोड पर स्थित मदरसा इशाअतुल इस्लाम में सादगी और शानो-शौकत के खूबसूरत संगम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इल्म, तहज़ीब और आपसी भाईचारे की शानदार झलक देखने को मिली। समारोह की सबसे खास और प्रभावशाली झलक दिल्ली से तशरीफ लाए मशहूर आलिम व पत्रकार मौलाना साजिद रशीदी की गरिमामयी मौजूदगी रही, जिनकी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान और रूहानी आकर्षण प्रदान किया। उनके अलावा मौलाना वसीउल्लाह आरज़ू मियां (जलालाबाद), मौलाना ज़करिया खलीफा-ए-अजल (मौलाना अबरारुल हक़ रह०) और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एचआर खान (दिल्ली) ने भी विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। Kairana
दूर-दराज से पहुंचे मेहमानों की बड़ी संख्या ने इस मौके को यादगार बना दिया। दावत में लज़ीज़ व्यंजनों का बेहतर इंतजाम और मेहमाननवाज़ी का उच्च स्तर देखने को मिला, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। पत्रकार संगठन कैराना’ के पदाधिकारी व सदस्य, शहर के गणमान्य लोग और उलेमा-ए-कराम की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान खुशी, अपनापन और भाईचारे का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को मुबारकबाद देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख उलेमा में मौलाना मोहम्मद शुऐब मिफ्ताही, मौलाना मोहम्मद अयूब मिफ्ताही, मौलाना तौहीद हसन मिफ्ताही, हाफिज अमानुल्लाह सिफाती, हाफिज रहमतुल्लाह सिफाती, हाफिज खलील अहमद(कर्नाटक), मौलाना मोहम्मद गुलज़ार कासमी(मुजफ्फरनगर), हाफिज मोहम्मद महताब बुढ़ानवी, हकीम मोहम्मद अख्तर बुढ़ानवी, मौलाना मुफ्ती इफ्तिखार अहमद कासमी,
मौलाना मेराजुल हसन कांधलवी समेत अन्य विद्वान शामिल रहे। वहीं, गणमान्य व्यक्तियों में कैराना विधायक नाहिद हसन, नपा चेयरमैन शमशाद अंसारी के पुत्र उमर शमशाद अंसारी, पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन, हाजी राशिद अली, शाहनवाज़ खान(नकुड़), शाहनवाज़ आफताब(मुजफ्फरनगर), साजिद अली पूर्व सदस्य, पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी, अध्यक्ष सुधीर चौधरी तथा रियासत अली ताबिश, अंसार सिद्दीकी, एम इकबाल हसन, मेहरबान अली, एहसान सैफी, डॉ. सलीम फारूकी, डॉक्टर सादिक चौधरी पत्रकार,शहजाद बदरी, फारूक-ए- आज़म फरीदी, अल्ताफ चौधरी, देवराज चौहान, आशीष सैनी, पीरजी अनीस उस्मानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। मौलाना बरकतुल्ला अमीनी और मास्टर समीउल्ला खान कासमी ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत कर मेहमाननवाज़ी की बेहतरीन मिसाल पेश की। Kairana
यह भी पढ़ें:– गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक















