हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    Wheat Crop Fire: खड़ी फसल में लगी अचानक आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

    Patiala News
    Patiala News: गांव बठोई कलां के खेतों में लगी आग का दृश्य।

    दो एकड़ फसल जलकर राख, समय रहते बड़ी क्षति टली

    • किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाकर बचाई अन्य फसलें

    पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र बठोई)। Patiala News: पटियाला जिले के डकाला कस्बे के समीप स्थित गांव बठोई कलां के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद किसानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अपने ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

    भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता गुरविंदर सिंह ने बताया कि जब वे अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी पास के खेत में किसान हरवीर सिंह की फसल में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन तुरंत कार्रवाई करते हुए किसानों ने मिलकर आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते आग बुझा लेने से अन्य किसानों की फसल को बचा लिया गया। इस दौरान हरविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, सतनारायण सिंह, मनी सिंह और तारा सिंह सहित कई किसानों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता के कारण बड़ा नुकसान होने से बचाव हो सका। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– तस्कर की 2.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज