हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    सिक्किम का तनाव भारत से आमने-सामने की जंग में हो सकता है तब्दील: चीनी मीडिया

    Sikkim, Stress, War, India, Chinese Media, Army

    बीजिंग/ नई दिल्ली। सिक्किम में जारी तनाव के बीच चीन के स्टेट मीडिया ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ने एक आर्टिकल में लिखा- सिक्किम में दोनों देशों के बीच तनाव एलएसी पर आमने-सामने की जंग में बदल सकता है।  ट्राइजंक्शन नाम के इलाके में एक महीने से भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं।

    ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि

    ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को लिखा, “ट्राइजंक्शन में भारतीय फौज का चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोका जाना चीन की संप्रभुता में सीधे तौर पर दखल है। भारत एलएसी पर कई जगह तनाव पैदा कर रहा है। उसे नतीजों के बारे में सोचना चाहिए। ये तनाव एलएसी पर आमने-सामने की पूरी जंग में बदल सकता है।” आर्टिकल के आखिर में यह भी कहा है कि दोनों देशों को जंग से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहिए। चीन के लोगों का कहना है कि भारतीय फौज को सिक्किम से फौरन हटना चाहिए। भारत के लोग इसे चीन से जंग की तरफ बढ़ते कदम के तौर पर देखते हैं।

    •  भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी बॉर्डर है।
    •  इस बॉर्डर का एक हिस्सा (करीब 220 किलोमीटर) सिक्किम में आता है।
    •  चीन के ट्राइजंक्शन में रोड बनाने को लेकर भारत को सख्त एतराज है।
    • भारत का कहना है कि अगर इस इलाके में चीन रोड बनाता है कि इससे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारत की आवाजाही रुक सकती है।
    • भारत की सिक्युरिटी पर पड़ेगा गंभीर असर।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।