हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्रदेश में का...

    प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट: गहलोत

    गायों की तस्करी के नाम पर हो रही हैं हत्याएं

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकार की नाक के नीचे दो दिनों दो बैंक डकैतियां हो चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर कहा कि शाह मुख्यमंत्री को कुशासन की बजाय सुशासन देने की सीख दें ताकि प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गायों की तस्करी के नाम पर हत्याएं हो रही हैं, जोधपुर जैसे बडे शहर में उद्यमियों के यहां दो-तीन बार फायरिंग हो गई। जयपुर में लगातार तीन साल से बलात्कार, डकैतियां, हत्याएं हो रही हैं, फिर भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है। थानों में फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही है। गरीब एवं दलितों पर अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीडन बढ़ रहे हैं।

    प्रदेश में विकास कार्य ठप्प

    गहलोत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशासन को लेकर प्रदेश में इतिहास बन गया है। भाजपा को भारी बहुमत मिलने के उपरान्त भी विकास के सारे काम ठप्प पड़े हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किये गये जन कल्याणकारी कार्य यथा जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज, बाडमेर की रिफाइनरी, भीलवाडा की मेमो कोच फैक्ट्री, झालावाड में परबन बांध एवं बांसवाडा- डूंगरपुर-रतलाम ब्राडगेज रेल लाइन इसके जीता जागता उदाहरण हैं, जिनको पूर्वाग्रह के कारण ठप्प कर दिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।