हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोविंद बने 14...

    कोविंद बने 14वें राष्ट्रपति, हिंदी में ली शपथ

    President Ramnath Kovind, India, Leader, Pranab Mukherjee

    कोविंद को दी 21 तोपों की सलामी

    नई दिल्ली। रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर मंगलवार को शपथ ली। चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने उन्हें शपथ दिलाई। कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी को उनके समाधिस्थल राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों एक कार में संसद भवन के लिए रवाना हुए। शपथ ग्रहण के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे। रामनाथ कोविंद को 65.65% वोट मिले थे। यह 44 साल में किसी राष्ट्रपति को मिला सबसे कम वोट शेयर है।

    कांग्रेस जैसी मजबूत हुई भाजपा

    • 1984 में 404 सीटें जीतकर राजीव गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
    • तब 17 राज्यों में कांग्रेसी सरकार थी।
    • राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकटरमण भी कांग्रेसी थे।
    • 33 साल बाद भाजपा ऐसी स्थिति में है।
    • राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बीजेपी के होंगे।
    • लोकसभा में बहुमत भी है। और 17 राज्यों में सरकार भी।

    “मुझे भारत के राष्ट्रपति पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी विनम्रता के साथ इस पद को ग्रहण कर रहा हूं।
    -राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।