हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home अन्य खबरें तेजस्वी नहीं ...

    तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा, नीतीश को बोझ लगता है तो वह समझें : लालू

    Lalu Prasad Yadav

    महागठबंधन की सरकार पांच वर्ष तक चलेगी

    पटना। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे और महागठबंधन की सरकार पांच वर्ष तक चलेगी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यदि बोझ लगता है तो वह समझें। राजद अध्यक्ष ने यहां उनके 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पार्टी विधानमंडल दल की हुई बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री एवं महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री यादव से इस्तीफा नहीं मांगा है।

    महागठबंधन मजबूती के साथ पांच वर्ष तक चलेगा, लेकिन यदि कुमार को बोझ लगता है तो वह समझें। जदयू की ओर से उप मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग पर राजद अध्यक्ष ने अपने चिरपरिचित लहजे में कहा, ‘जदयू कोई पुलिस नहीं है, मुझे और तेजस्वी को जहां बोलना होगा, वहां बोलेंगे।’

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।