हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान किसी भी सूरत ...

    किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे सभा, कन्हैया को खुली चेतावनी

    Gathering, Warning, Protest, Worker, Rajasthan

     विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    •  संघर्ष को तीव्र करने की दी चेतावनी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश विरोधी नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार के श्रीगंगानगर आने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने टाउन में राजकीय नेहरू मेमोरियल (पीजी) महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कन्हैया कुमार का पुतला फूंका। एबीवीपी के जिला सह संयोजक दीपक कुक्कड़ ने कहा कि जेएनयू में भारत माता एवं देशविरोधी नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार को किसी भी सूरत में हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर की धरती पर कभी नहीं घुसने दिया जाएगा और न ही कोई सभा करने दी जाएगी। इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़े।

    इस मौके पर कपिल चौधरी, विधि महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास दाधीच, कमल शर्मा, संदीप शेखावत, राजू खान, अजय कुमार, संतलाल, राकेश, कुलदीप नरूका, शुभम शर्मा, राज पूनिया, महेन्द्र, दिनेश, ललित, इन्द्रजीत, सुनील, पंकज सैनी, राजकुमार आदि मौजूद थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।