हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    चीनी आर्मी सभी हमलावरों को हराने की ताकत रखती है: जिनपिंग

    Xi Jinping, Chinese Army, Powerful, Attackers

    बीजिंग। 30 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के भीतरी मंगोलिया के चूरीह प्रशिक्षण केंद्र में सैन्य परेड की समीक्षा की और अहम भाषण दिया। चीन की आर्मी को खुद पर पूरा भरोसा है और वह घुसपैठ करने वाले दुश्मन को हराने की ताकत रखती है। ये बात चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने रविवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की 90th एनिवर्सरी की परेड की सलामी लेने के दौरान कही। चीनी सेना देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा व विकास के हितों की रक्षा करेगी और विश्व शांति की रक्षा के लिए और बड़ा योगदान दे सकेगी।

    इस साल का 1 अगस्त को चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ है। चीनी सेना ने 30 जुलाई को फील्ड युद्ध की स्थिति में सैन्य परेड का आयोजन किया। यह नये चीन की स्थापना के बाद चीनी जन मुक्ति सेना द्वारा पहली बार सेना की स्थापना के उत्सव पर आयोजित एक शानदार सैन्य परेड है, साथ ही प्रतिरक्षा व सेना के सुधार के बाद चीन द्वारा आयोजित पहली सैन्य परेड है।

    डोकलाम इलाके पर विवाद

    बता दें बीते 16 जून से चीन का भारत के साथ सिक्किम सेक्टर में स्थित डोकलाम इलाके पर विवाद चल रहा है। भारत ने कहा है कि मसले पर बात हो सकती है लेकिन दोनों सेनाएं वापस जाएं। उधर, चीन का कहना है कि भारत, गलत तरीके से चीन की सीमा में दाखिल हुआ है। बात तभी होगी, जब भारतीय सेनाएं पीछे जाएंगी।

    इंडियन आर्मी के जवानों ने चीनी सैनिकों के अड़ियल रवैये को देखते हुए सिक्किम के डोकलाम इलाके में 9 जुलाई से अपने तंबू गाड़ रखे हैं। बॉर्डर पर दोनों देशों की 60-70 सैनिकों की टुकड़ी 100 मीटर की दूरी पर आमने-सामने डटी हैं। दोनों ओर की सेनाएं भी यहां से 10-15 km की दूरी पर तैनात हैं।

    ऐसे दिखाई ताकत

    • परेड में चीन की 12 हजार ट्रूप्स ने हिस्सा लिया। इसमें 129 एयरक्राफ्ट और 571 मिलिट्री इक्विपमेंट्स का भी प्रदर्शन किया गया।
    • शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग रेंज तक टारगेट करने वाली डोंगफेंग, कई रॉकेट्स, टैंक्स और ड्रोन्स भी परेड में शामिल हुए।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।