हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी मंत्रिमं...

    मोदी मंत्रिमंडल में 15 अगस्त के बाद होगा विस्तार

    Negotiation, Solution, Kashmir, Panic, Narendra Modi

    कई नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

    नई दिल्ली। 15 अगस्त के बाद मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। इसके साथ ही कई नए लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे के साथ ही मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को पीएम मोदी लाल किले से भाषण के बाद 17 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जहां कुछ नए लोगों को तवज्जो मिलने की संभावना है, वहीं उन राज्यों का भी ख्याल रखा जाएगा, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही हाल ही में एनडीए में शामिल हुए जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है।

    वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपतिपद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वेंकैया नायडू मोदी कैबिनेट में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नायडू के पास तीन मंत्रालय थे। सूचना प्रसारण मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय।

    मोदी सरकार का नया विस्तार मानसून सत्र के बाद 17 अगस्त को होने की उम्मीद है। इससे पहले साल 2014 में पहला केंद्रीय कैबिनेट विस्तार हुआ था। जिसमें 21 चेहरों को शामिल किया गया था। पिछले साल जुलाई में भी कैबिनेट में फेरबदल कर स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन मंत्रालय दिया गया था और स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय भेज गया।

    अब एक बार फिर पीएम मोदी को जिम्मेदारी देने के लिए नए चेहरे तलाशने होंगे। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अगले चार पांच महीने में चुनाव हैं और दो सालों के अंदर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक समेत कई अहम राज्यों में चुनाव होना है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।