हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करनाल में जीप...

    करनाल में जीप-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

    Road Accident, Collision, Death, Injured, Haryana

    करनाल। जिले में सोमवार को मेरठ रोड पर एक पिकअप जीप और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। पिकअप वैन में 21 लोग सवार थे। थाना सदर के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना करनाल के ढाकवाला गुजरां गांव के पास हुई। दुर्घटना की चपेट में आए लोग हरिद्वार से लौट रहे थे। एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।

    पिकअप के पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी भी टकराई हुई क्षतिग्रस्त

    पिकअप गाड़ी के पीछे एक अन्य कार थी। जिसमें मेरठ निवासी अनिल अग्रवाल करनाल की तरफ आ रहे थे।  पिकअप के पीछे कार होने के कारण उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि उनकी गाड़ी में एयरबैग थे जो खुल गए और उनकी जान बच गई। इस कार में भी 4 लोग सवार थे जो सुरक्षित हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।