हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब स्कूल में घुस...

    स्कूल में घुसकर लुटेरों ने लूटे लाखों रुपए

    Bhuna News
    सांकेतिक फोटो

    ड्यूटी दे रहे चौकीदारों पर भी किया हमला

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। टांडा रोड पर स्थित श्री गुरू हरिकशन पब्लिक स्कूल पंडोरी खजूर पर स्थित है। वीरवार को सुबह तीन नकाबपोश लुटेरों ने सुबह तीन बजे के करीब हथियारों सहित स्कूल दाखिल होकर ड्यूटी निभा रहे दो चौकीदारों पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। उपरांत स्टोर रूम में पडे करीब चार लाख की नगदी ले उडे। लुटेरों ने चोकीदारों पर हमला करने से पहले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी अपना निशाना बनाया।

    जानकरी मिलते ही स्कूल प्रिंसीपल ने पुलिस को जानकारी दी व पुलिस की मदद से चौकीदारों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    प्रिंसीपल का कहना है की स्कूल में अकाउंटेंट के छुट्टी पर जाने के चलते करीब तीन लाख से अधिक राशि पड़ी हुई थी जो अब नहीं है जबकि वे कभी राशि नहीं रखते थे। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।

    मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉग स्कोर्ड की मदद ली जा रही है। सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे जबकि राशि के लिए अभी जांच की रही है की कुल कितनी राशि थी?

    -डीएसपी, हरजिंदर सिंह

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।