हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अंतिम संस्कार...

    अंतिम संस्कार की हो रही थीं तैयारियां, तभी गिर गई छत

    Death, Woman, Child, Roof Collapses, Injured, Rajasthan

    मकान की छत गिरी, महिला-बच्ची की मौत

    उदयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उदयपुर में शनिवार को एक मकान की छत गिरने से महिला तथा एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। जिस घर में यह हादसा हुआ वहां एक महिला का निधन होने पर शव यात्रा की तैयारियां की जा रही थीं। तभी दूसरी मंजिल की छत गिर गई। हाथीपोल थाना क्षेत्र मॉडल स्कूल, चमनपुरा के पास में रहने वाले जगदीश खटीक की पत्नी सीता (42) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शनिवार को अंतिम संस्कार होना था। जगदीश का मकान करीब 80 साल पुराना है। जर्जर मकान में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।

    हादसे में 20 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    सीता की पार्थिव देह ऊपर वाली मंजिल पर थी। नीचे वाले कमरे में करीब 25 लोग थे। तभी ऊपर वाले कमरे की छत गिर गई। इससे सीता की पार्थिव देह सहित चार-पांच लोग नीचे गिर गए। ये लोग नीचे कमरे में मौजूद लोगों पर गिरे। इससे नीचे कमरे में मौजूद करीब 20 लोग घायल हो गए। छत गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जोर के धमाके से आस पास के लोग दौड़कर अपने घरों से निकल कर आए। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने एक महिला और एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

    पूरे इलाके में छाया शोक

    एक महिला की मौत पर लोग जुटे थे और दो और की मौत हो गई। हादसे में प्रियंका (25) व एक बच्ची की मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।