हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    नाइजीरिया के चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत

    crime

    अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को एक चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला स्थानीय समुदाय के लोगों के बीच उत्पन्न हुए एक विवाद के बाद हुआ। पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की तलाश के दौरान चर्च पर हमला किया।

    अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

    अनमब्रा राज्य के पुलिस प्रमुख गारबा उमर ने कहा कि बंदूकधारियों ने ओजुबुलु के एक चर्च में तड़के हमला कर दिया। उमर ने बताया कि बंदूकधारी एक स्थानीय व्यक्ति को मारने का प्रयास कर रहे थे। बंदूकधारी उस व्यक्ति की तलाश करते हुए चर्च में घुसे और गोलीबारी की। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस हिंसा को मादक पदार्थों की तस्करी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।