हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोजाना मारपीट...

    रोजाना मारपीट करता था शराबी, पत्नी ने पीट-पीटकर मार डाला

    Murder, Crime, Beating, Drunker, Police, Haryana

    14 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर देर रात दिया वारदात को अंजाम

    चरखी दादरी, (सच कहूँ न्यूज)। दादरी जिले के गांव अटेला खुर्द में बीती रात पत्नी ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर शराबी पति को बरामदे में स्थित पिल्लर से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर पर बंधी रस्सियां हटाई और शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में मा-बेटी भी घायल हैं और सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर मृतका की पत्नी व 14 वर्षीय बेटी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शराब पीकर पत्नी व बच्चों से करता था मारपीट

    पुलिस को दी शिकायत में गांव अटेला खुर्द निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई सुखबीर शराब पीने का आदी है। शराब पीकर वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। मंगलवार रात भी उनके घर से लगातार मारपीट, शोर-शराबे की आवाजें आ रही थी। जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर उन्हें समझाबुझा कर सोने के लिए कह दिया था। बुधवार अल सुबह सुखबीर के मकान से फिर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई तो वह तथा एक पड़ोसी उसके मकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सुखबीर को उसकी पत्नी ने पिल्लर से रस्सियों से बांध रखा है तथा अपनी बड़ी पुत्री के साथ मिलकर उस पर लाठी व डंडे से वार कर रही है।

    वे तुरंत मौके पर पहुंचे तथा सुखबीर को छुड़वाया लेकिन तब तक चोटों के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान जहां सुखबीर का शव पिल्लर पर रस्सियों के सहारे बंधा हुआ था वहीं हत्यारोपी उसकी पत्नी चंद्रमुखी व 14 वर्षीय पुत्री भी घायल पड़ी हुई थी। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।