हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हाईकोर्ट में ...

    हाईकोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप

    Ruckus, High Court, Bomb, Bomb Squad, Rajasthan

    जोधपुर । राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में बम रखने संबंधी सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस उप अधीक्षक पूजा यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय में बम रखे होने की सूचना के बाद तत्काल वहां एहतियाती कदम उठाते हुये सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है तथा न्यायालय परिसर में बम की खोज का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कहीं से बम नहीं मिला है।

    कोर्ट परिसर में बम स्कायड दल के साथ ही डॉग स्कॉयड भी तैनात

    पुलिस प्रशासन ने इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर में बम स्कायड दल के साथ ही डॉग स्कॉयड को भी तैनात कर दिया है और न्यायालयों के साथ ही समूचे परिसर में व्याप्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत वकीलों के चैम्बरों तक में छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि पूर्वान्ह ग्यारह बजे के बाद पुलिस के पास एक फोन आया था जिसमें राजस्थान उच्च न्यायालय में बम रखे होने की जानकारी दी गई थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।