हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सो रही मां-बे...

    सो रही मां-बेटी पर कस्सी से हमला, बेटी की मौत

    Murder, Accused, Death, Arrested, Police, Haryana

    माँ की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

    ऐलनाबाद(सच कहूँ न्यूज)। गांव मूसली में घर में सोई माँ-बेटी पर वीरवार रात को एक युवक ने घर में घुसकर कस्सी से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि करीब 2 माह पूर्व पवन कुमार पुत्र पृथ्वी राम निवासी गांव कुमथल की बहन को गांव के ही कृष्ण कुमार का पुत्र धर्मपाल बहला-फुसलाकर ले गया था। इसी घटनाक्रम के चलते आरोपी पवन भी धर्मपाल से रंजिश रखने लगा था और उससे बदला लेने की फिराक में रहता था। उन्होंने बताया कि वीरवार रात्रि को धर्मपाल की माँ मूर्ति देवी (50 वर्ष), बहन बिच्छुदेवी (25 वर्ष) तथा भानजी रेखा (7 वर्ष) घर में सोई हुई थी।

    मध्य रात्रि को आरोपी पवन कुमार दीवार फांदकर धर्मपाल के घर में घुसा। उसने आते ही बिच्छु देवी के सिर में कस्सी से वार किया। इस अचानक हुए का शोर सुनकर पास ही सोई उसकी माँ मूर्ति देवी भी जाग गई। उसने बिच्छु देवी को बचाने के लिए हमलावर पवन कुमार पर झपटने का प्रयास किया तो पवन कुमार घबरा गया। उसने मूर्ति देवी पर भी कस्सी से वार कर दिया जिससे मूर्ति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    लेकिन इस वारदात के बाद हमलावर पवन कुमार कस्सी सहित मौके से फरार हो गया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका बिच्छु देवी के चचेरे भाई जगदीश पुत्र कलीराम की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।