हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश हरियाणा व्याप...

    हरियाणा व्यापार मंडल ने दिया डेरा सच्चा सौदा को खुला समर्थन

    Haryana Vyapar Mandal, Support, Dera Sacha Sauda, Gurmeet Ram Rahim

    बजरंग गर्ग मीडिया से हुए रूबरू | Haryana Vyapar Mandal

    सरसा। अखिल भारतीय व्यापार मण्डल (Haryana Vyapar Mandal) के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रहा है। अच्छे कार्यो में रोड़ा डालने के लिए पूज्य गुरु जी को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है।

    संत या कोई व्यक्ति सामाजिक या धार्मिक कार्य करके जनता व राष्ट्र की सेवा करता है तो व्यापार मण्डल हमेशा उनके साथ है और आगे भी खुला साथ देगा। वे शनिवार कोे व्यापार मंडल के साथियों सहित डेरा सच्चा सौदा आए थे तथा यहां आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री गर्ग ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के साथ देश के करोड़ों अनुयायी जुडे हुए हैं।


    Haryana Vyapar Mandal, Support, Dera Sacha Sauda, Gurmeet Ram Rahim


    सामाजिक व धाार्मिक कार्यो में अग्रणी है डेरा सच्चा सौदा

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा ही मानवता भलाई में कार्य किया है। डेरा के साथ देश की आम जनता की भावना जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा चाहे कोई प्राकृतिक आपदा आये या खूनदान करने की बात हो, पर्यावरण संरक्षण की बात हो, शिक्षा क्षेत्र या कोई मानवता भलाई के कार्य हो, उसमें सदा अग्रणी रहा है।

    यहां तक लाखों गरीब कन्याओं की शादी करवाने व पूरे देश में डेरा के अनुयायियों द्वारा सफाई अभियान चलाकर अच्छा कार्य किए जा रहे हैं। जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, थोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म बनता है कि राष्ट्र व जनता के हित में उनका सहयोग करें, ताकि उनको मनोबल मिले। करोड़ों भक्तों के साथ-साथ आम जनता भी उनके साथ जुडे।

    श्री गर्ग ने बताया कि राज्य के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंथन कर जनहित में डेरा सच्चा सौदा को खुला समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अच्छे आदमियों पर लांछन लगाकर साजिश के तहत लपेटोगे तो अच्छा आदमी काम नहीं करेगा। श्री गर्ग ने कहा कि दुनियां ने तो बडे बडे संतों को नहीं बख्शा, भगवान राम को भी नहीं बख्शा। श्री गर्ग ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य राष्टÑ व जनता के हित में अच्छे कार्य करने वालों का सहयोग करना है जिसके लिए हमारी संस्था देश में लगी हुई हैं।

    भारी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद | Haryana Vyapar Mandal

    इस मौके पर व्यापार मण्डल जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरा लाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान रोशन लाल गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री राजकरण भाटिया, प्रदेश सरंक्षक पवन गर्ग हिसार, जिला सरंक्षक कृष्ण गुप्ता, जिला महासचिव जय प्रकाश भोलू सरीया, जिला सचिव कृष्ण मकानी, जिला प्रचार सचिव कालू राम शर्मा, भिवानी जिला प्रधान नरेश गर्ग, जिला उप प्रधान श्रवण गुप्ता, अग्रवाल सभा प्रधान अनिल सर्राफ महासचिव अन्जनी कनोडिया, उप प्रधान अश्वनी बंसल ममेरी वाला, हॉलसेल चीनी गुड एसोसिएशन सुभाष गोयल, शुज मर्चेन्ट एसो. प्रधान सोम सेठी, अग्रवाल सभा भटटू मण्डी प्रधान ब्रहमानन्द गोयल, वैश्य समाज के राष्ट्रय महासचिव कृष्ण कुमार खारिया, युवा प्रधान विनय बंसल फतेहाबाद, सालासार धाम मंदिर सिरसा के प्रधान गोपाल सर्राफ, अग्रवाल सभा उप प्रधान विष्णु सिंगला, रोनक ग्रुप प्रभारी हरियाणा सुमित कुमार, ऐलनाबाद प्रधान सुभाष गोयल, टोहाना प्रधान राजेन्द्र गोयल आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।