हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ लड़की का अधजला...

    लड़की का अधजला शव मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

    बोली पुलिस: हत्या कर शव को जलाने की कोशिश

    श्रीकरणपुर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीकरणपुर में सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास लड़की का अधजला शव मिला। एक ग्रामीण ने शव देखा। मृतका के मुंह व नाक से खून भी बहा है। पुलिस को शव के पास से चुन्नी व जूतियां मिली हैं। पुलिस के अनुसार लड़की की हत्या कर शव को जलाया गया है। पुलिस के अनुसार गांव 52 एफ व जोरावरपुरा के बीच एक ग्रामीण ने पटरी के पास लड़की को पड़े देखा। वह पास गया तो देखा एक लड़की का अधजला शव पड़ा था। उसने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया।

    सूचना पर डीएसपी सुनील पंवार व सीआई अनिल मुंड वहां पहुंचे। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। हत्या कर शव यहां लाकर डाला गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। महिला इस इलाके की भी नहीं है। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार लड़की की उम्र करीब 18 साल है।

    मौके से मिली चुन्नी और जूती

    पुलिस ने शव मिलने के स्थान के आस-पास सर्च किया तो वहां से एक चुन्नी व लड़की की जूतियां मिलीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बाल व चेहरा जला

    मृतका के मुंह व नाक से काफी खून बहा है। वहीं हत्या कर उसे जलाने की कोशिश की गई है। लड़की के बाल, चेहरा, हाथ-पैर जलने से काले पड़ गए हैं। हालांकि शव पूरी तरह जल नहीं पाया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे की गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।