कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि बहुसंख्यक बौद्धों और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गयी थी। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ था। भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से कल रात लौटे राष्ट्रपति सीरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने आज ट्वीट किया है, ‘‘लोगों की सुरक्षा के हालात का जायजा लेने के बाद मैंने कल आधी रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया।’’ कांडी और अम्पारा जिलों में मुसलमान विरोधी हिंसा फैलने, इसमें तीन लोगों के मारे जाने और एक मस्जिद सहित मुसलमानों की सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाये जाने के बाद सरकार ने छह मार्च को आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान सरकार ने फेसबुक, व्हाट्ऐप और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
ताजा खबर
Bathinda News: बठिंडा सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला
नशे से मौतों पर कार्रवाई ...
New PRTC Bus: पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई बसें
पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। ...
बुलेट बाइक के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
वरिष्ठ आलिम-ए-दीन मौलाना अब्दुल्ला मुगीसी का इंतकाल, शोक
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
तिगरी गंगा धाम में रिंग बांध स्पर निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकास कार्यों का निरीक्षण
अमरोहा/गजरौला (सच कहूँ/कप...
महापंचायत ने टोल मैनेजर को सौंपी 20 गांवों की सूची, टोल फ्री करने की मांग
बवानीखेड़ा (सच कहूँ/कौशल द...
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
निशानदेही पर 10 मोटरसाइकि...
प्रॉपर्टी के लिए पति की हत्या कराने वाली पत्नी समेत चार को उम्रकैद की सजा
निमार्णाधीन मकान में सो र...















