मास्को (Varta)। साइबेरिया के केमरोवो शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। रूसी समाचार एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से आज इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसियों के मुताबिक आग के कारण मॉल में फंसे हुये 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर, रेस्तरां और कई दुकानें हैं। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार मास्को से 3,600 किलोमीटर दूर केमरोवो शहर के ‘विंटर चेरी माॅल’ की चौथी मंजिल पर आग लग गयी जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग मॉल की खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंऐ का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ताजा खबर
Hisar: पूज्य गुरु जी की प्रेरणा महान, इंसानियत की खातिर महिलाएं भी कर रही रक्तदान
                    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। डे...                
            नाथूसरी चोपटा के सेवादारों ने प्लेटलेट्स डोनेट कर अदा किया इंसानियत का फर्ज
                    सरसा। जिला के ब्लॉक नाथूस...                
            मुख्यमंत्री योगी आज बिहार में चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
                    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख...                
            हिसार के ब्लॉक सलेमगढ़ की माता लक्ष्मीबाई इन्सां के मरणोपरांत शरीरदान के दौरान दी गई नम आंखों से अंतिम विदाई
                    हिसार ((सच कहूँ/श्याम सुं...                
            आँखों में जलन और साँसों में घुल रहा जहर, कैथल का एक्युआइ @393
                    कैथल सच कहूँ /कुलदीप नैन|...                
            Body Donation: सच्चे नम्र सेवादार अश्विनी इन्सां को भारी संख्या में साध संगत ने दी अंतिम विदाई
                    पार्थिव देह व नेत्र किए ग...                
            Sudan Crisis: एल फशर और कोर्डोफन में बड़े पैमाने पर यौन हिंसा जारी
                    Sudan War Update: संयुक्त...                
            Haryana: हरियाणा के इन कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, वेतन में हुई बढ़ोत्तरी
                    Haryana:चंडीगढ़ (सच कहूँ न...                
            














