हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश मौसम विभाग : ...

    मौसम विभाग : दिल्ली-एनसीआर जनता हो जाए सावधान!

    Weather, Department, Delhi, NCR ,  Alert

    दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ”हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इसके बाद आसमान साफ रहेगा और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा।” राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पालम वेधशाला में दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने।

    गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़ने के साथ ही 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो एक सप्ताह तक पारा इसी तरह ऊपर चढ़ता जाएगा यानी फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जेठ की तपती दोपहरी ने लोगों को हलकान कर दिया है। सोमवार को भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़त के साथ 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। पंखों और कूलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। सड़क पर हवा के थपेड़े आग के गोलों जैसे लग रहे थे। धूप और गर्मी से बचने के लिए तमाम जतन करते नजर आए।