हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में आ...

    हरियाणा में आसमान से बरस रहे अंगारे

    Temperature, Haryana, Summer

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में अासमान से भीषण गर्मी ने हालत बुरी कर दी है। अासमान से अंगारे बरसरहे हैं अौर पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण रविवार को चरखी दादरी में एक किसान की की मौत हो गई। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दिन में भी घर में कैद होकर रह गए हैं।राज्‍य में कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। चरखी दादरी जिल के गांव मिर्च में एक किसान खेत में काम कर रहा था।

    इसी दौरान 40 साल का रीनू लू लगने से खेत में गिर गया। उसे अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर दिया। पूरा जिला भीषण गर्मी में तप रहा है अौर रविवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुग्राम में तापमान 46.2 डिग्री पहुंच गया। नारनौल, भिवानी और झज्जर का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर लू चलने के कारण आमजन जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दिन में भी सड़कें सूनी रहती हैं और बाजारों में भी चहल-पहल नहीं है।