हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लेकर कहां कुछ...

    लेकर कहां कुछ वापिस जाना ये शरीर भी दान है…

    Lachmi Devi Insan, Body Donate, Medical Research, Welfare Works

    माता लच्छमी देवी इन्सां का पार्थिव शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए दान

    • बेटियों ने दिया माता की अर्थी को कंधा

    पटियाला/पातड़ां (भूषण सिंगला)। स्थानीय शहर की टिब्बा बस्ती की निवासी सच्चखंड निवासी माता लछमी देवी इन्सां जो बीती रात अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर मालिक के चरणों में जा बिराजे थे उनके परिवार की तरफ से माता जी का मृत शरीर डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाआें पर चलते मेडीकल रिसर्च के लिए दान किया गया। इस मौके आॅल इंडिया कार डीलर एसो. पंजाब के अध्यक्ष जगदीश राय पप्पू, आॅल इंडिया हिंदु शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुरिन्दर कुमार व प्रसिद्ध समाज सेवक सोनू मित्तल आदि ने विशेष तौर पर पहुंच कर माता जी के मृत शरीर को मेडीकल रिसर्च के लिए राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला के लिए झंडी देकर रवाना किया।

    इस मौके बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के भाई व बहनों के अलाव, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में साध-संगत ने पहुंच कर माता जी की अंतिम यात्रा में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई व माता लच्छमी इन्सां अमर रहे के आकाश गुजांऊ नारे भी लगाए। इस मौके माता जी की बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया। इस मौके विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि इस परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा होने के कारण शरीर दान करने जैसा महान कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मेडीकल कॉलेजों के पास मृत मानवीय शरीरों की कमी रहती है।

    क्योंकि इस तरह शरीर दान करने से डॉक्टरी विज्ञान की तरफ से नयी रिसर्च की जातीं हैं, जिसके निष्कर्ष के तौर पर आज शरीर के बहुत से अंग बदल कर कई जरूरतमंद लोगों के काम आ रहे हैं। खास कर आंखों की बहुत बड़े स्तर पर तबदीली हो रही है। गुर्दे भी बदले जा रहे हैं। वक्ताआें ने लोगों से अपील की कि वह डेरा श्रद्धालुओं से शिक्षा लेकर अधिक से अधिक शरीर दान करने की मुहिम में सहयोग दें।