हमसे जुड़े

Follow us

32.7 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मां का ईलाज क...

    मां का ईलाज करवाने आई नाबालिग से अस्पताल में दुष्कर्म

    Kairana News
    Kairana News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को बीस-बीस वर्ष की कैद

    अस्पताल के कच्चे कर्मचारियों ने दिया घटना को अंजाम

    • पीड़ित लड़की ने पुलिस प्रशासन से की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

    बरनाला (जीवन/जसवीर)। स्थानीय सिविल अस्ताल में बीती रात अस्पताल के ही दो कच्चे कर्मचारियों ने अस्पताल में ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अनुसार उसकी मां अपने ईलाज के लिए पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल है। जहां बीती रात वह भी सिविल अस्पताल में आई हुई थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह रात के समय पर अपनी मां के लिए पानी लेने के लिए गई तो पास का वाटर कूलर खराब होने के कारण वह ब्लड बैंक के पास के वाटर कूलर से पीने वाला पानी लेने गई थी।

    जहां अस्पताल के ही कच्चे कर्मचारियों ने उसे जबरदस्ती एक कमरे में लिजा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के बताया कि उक्त कर्मचारी जिनमें से एक अस्पताल के ब्लड बैंक में काम करता है व दूसरा मरहम पट्टियां करता है। पीड़िता ने पुलिस के पास से आरोपियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की माँग की है । सब इंस्पेक्टर परमिन्दर कौर ने बताया कि पीड़ित नबालिग लड़की के बयान लेकर थाना सिटी में दोनों आरोपियों गौरव व मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।