हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home अन्य खबरें स्पेन ने ईरान...

    स्पेन ने ईरान को दी 1—0 से मात

    Spain,  Iran, Fifa, Worldcup, Paris, 2018, sports 

    दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मिला जीत विजयी गोल

    पेरिस, एजेंसी।

    ग्रुप में स्पेन ने इससे पहले पुर्तगाल से 3-3 का ड्रा खेला था और अब उसने ईरान को 1-0 से हराया। ईरान ने इससे पहले मोरक्को को 1-0 से हराया था। पुर्तगाल की टीम मोरक्को को 1-0 से हरा चुकी है। मोरक्को टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ईरान का आखिरी ग्रुप मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल सेना से होना है जबकि स्पिन की टीम मोरक्को से भिड़ेगी। ग्रुप ए से पुर्तगाल, स्पेन और ईरान तीनों के पास दूसरे चरण में जाने का मौका बना हुआ है।

    ईरान ने अपनी मजबूत रक्षपंक्ति के दम पर स्पेन को पहले हाफ में गोल करने से रोके रखा। छोटे छोटे पासों के साथ खेल रही स्पेन की टीम के लिए ईरान की रक्षापंक्ति को भेदना काफी मुश्किल काम हो रहा था और पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में 54 वें मिनट में स्पेन को उसका एकमात्र विजयी गोल ईरान की गलती से मिल गया।

    स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गेंद

    स्पेन के एक हमले में रामिन रेजियन का गेंद क्लीयरेंस करने का प्रयास उल्टा साबित हुआ और गेंद स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गयी और स्पेन को अप्रत्याशित रूप से बढ़त मिल गयी। कोस्टा का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल था।

    ईरान ने हालांकि 64वें मिनट में सईद एजातोलाही के गोल से बराबरी कर ली थी और ईरानी खिलाडियों ने इस गोल का जश्न भी मना लिया था लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफ़री (वार) सिस्टम ने ऑफ साइड के चलते इस गोल को अमान्य करार दिया और ईरान की सारी ख़ुशी तुरंत नदारद हो गयी।

    स्पेन ने अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए टूर्नामेंट की पहली जीत अपने नाम की और खुद को मुकाबले में बनाये रखा। पांचवीं बार विश्वकप में खेल रहे ईरान को पहली बार विश्वकप के नॉकआउट चरण में जाने के लिए अब अपने आखिरी मैच में मजबूत पुर्तगाल को हराना होगा।

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।