हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश दिल्ली में मा...

    दिल्ली में मानसून पहुंचा, बारिश के बाद मौसम खुशगवार

    Rain, Capital, Delhi, topnews

    सुबह साढ़े आठ बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को दिल्ली पहुंच गया और वीरवार को राजधानी में मानसून की पहली बारिश हुई। दिल्ली में कल रात से ही गहरे बादल छाये हुए थे और वीरवार को बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। बादल छाये रहने और मानसूनी बारिश से राजधानी में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने और मानसूनी बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहावना हो गया है। सुबह दिल्ली वासी जब सोकर उठे तो पिछले कई दिनों से बुरी तरह से परेशान करने वाली गर्मी नदारद मिली और खुशगवार मौसम ने उनका स्वागत किया। मौसम विभाग ने वीरवार को यहां हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।