हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब महिलाआें को प...

    महिलाआें को पहनना होगा हेलमेट, जारी हुआ नोटिफिकेशन

    Women, wear, Helmets, Punjab

    चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को जारी किया नोटिफिकेशन

    चंडीगढ़(अशवनी चावला)। चंडीगढ़ की सड़कों पर बिना हेलमेट से अपने दो पहिया वाहन द्वारा घूमना अब महिलाआें के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि शुक्रवार को चंडीगढ़Þ ट्रांसपोर्ट विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए अब महिलाओं के लिए भी हेलमेट लाजिमी कर दिया गया है।

    पगड़ी बांधने वाली सिख महिलाओं को मिलेगी छूट

    इस नोटिफिकेशन में सिर्फ उन सिख महिलाआें को ही छूट मिलेगी, जो कि सिर पर पगड़ी बांधती हैं। अब आज शनिवार से बिना हेलमेट के घूमने वाली महिलाआें का पुलिस चालान काटना शुरू कर देगी।

    चंडीगढ़ की महिलाओं ने खुद लिया हेलमेट पहनने का निर्णय

    यह निर्णय खुद चंडीगढ़ की महिलाओं ने ही लिया है कि उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट लाजिमी किया जाये। चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा महिलाआें के हेलमेट संबंधी सुझाव मांगे गए थे, जिनमें से 95 प्रतिशत महिलाआें ने इस फैसले को सुरक्षा के मद्देनजर सही बताया था, जिसके बाद इस निर्णय को लागू कर दिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।