हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारी बारिश, ख...

    भारी बारिश, खतरे के निशान पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

    Rain, Yamuna, Danger, Mark

    कई जगहों पर भारी जलभराव

    नई दिल्ली (सच कहूँ)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का यह सिलसिला गुरूवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा। पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने के चलते कई जगहों पर काफी मात्रा में पानी जमा है।

    चेतावनी स्तर तक पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर

    उधर पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से गुरूवार की सुबह 1,15,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के चलते यमुना में दिल्ली के पानी का स्तर 203.83 मीटर हो गया है। यह खतरे के निशान 204 मीटर से मात्र 17 सेंटीमीटर नीचे रह गया है।  अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी शुक्रवार तक तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यमुना में आज जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। अधिकारी ने बताया, “ शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है।”

    कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    देश के कई राज्यों में या तो बारिश हो रही है या बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में यह बताया कि अगले 24 घंटों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। ये बारिश दो-तीन दिन तक होती रहेगी। जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश थमती नजर आई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।