हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home रंगमंच रकुल प्रीत सि...

    रकुल प्रीत सिंह निभायेंगी श्रीदेवी का किरदार

    Rakul Preet Singh,Sridevi, Silver Screen

    इन दिनों काफ़ी बिज़ी हैं रकुल प्रीत सिंह | Rakul Preet Singh

    मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। एन टी  माराव के जीवन पर फिल्म बनायी जा रही है। श्रीदेवी ने एन टी रामाराव के साथ वेटागाडु, बोब्बिली पुली, जस्टिस चौधरी और कोंडावेट्टी सिम्हा में काम किया था। एनटीआर बायोपिक के मेकर्स चाहते थे कि श्रीदेवी के रोल के लिए उन्हें कोई इस अभिनेत्री से मिलता जुलता चेहरा मिले और साथ ही वो उनके हाव-भाव को भी पकड़ सके।

    रकुल प्रीत उन्हें इस रोल में फिट लगीं। रकुल की डेट्स को लेकर कुछ प्रॉब्लम्स हैं लेकिन उसे सुलझा लिया जाएगा। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों काफ़ी बिज़ी हैं। बॉलीवुड में वह अजय देवगन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कर रही हैं तो उनके पास तमिल की तीन और तेलुगू की एक फिल्म है। विद्या बालन को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभिनेता और फिल्मकार नंदामूरी तारक रामाराव यानी एन टी रामा राव के जीवन पर बनी रही फिल्म में उनकी पत्नी बसवतारकम के रोल के लिए चुना गया है। फिल्म का निर्माण बालकृष्ण और विष्णुवर्धन इंदूरी करने वाले हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।